कुमार के खिलाफ कुंदा, प्रतापपुर और लावालौंग थाना सहित अन्य क्षेत्रों में लूट, डकैती एवं अन्य गंभीर आपराधिक मामलों से संबंधित कांड दर्ज हैं। वहीं, नीतीश कुमार के खिलाफ सदर थाना में आर्म्स एक्ट सहित बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज है।
दो देसी कट्टा
एक पिस्टल
दो जिंदा कारतूस (315 बोर)
तीन मोबाइल फोन
3,500 रुपये नकद
छापेमारी दल में शामिल रहे ये पुलिस पदाधिकारी
पूरी कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चतरा अनिल उरांव, हंटरगंज थाना प्रभारी संदीप कुमार, कुंदा थाना प्रभारी अमित कुमार, लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार, सदर थाना के राहुल सिंह एवं सुनील सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी और सशस्त्र बल शामिल थे।
पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। साथ ही गिरफ्तार युवकों से पूछताछ और उनके आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।






