कॉलेज ऑफ लीगल स्टडीज द्वारा संसदीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन

SHARE:

राँची ,कॉलेज ऑफ लीगल स्टडीज, YBN विश्वविद्यालय द्वारा 31 अक्टूबर 2026 को संसदीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, नेतृत्व क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल, राजनीतिक समझ तथा संसदीय लोकतांत्रिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शुभम श्रीवास्तव, असिस्टेंट सीनियर प्रोफेसर, नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL), राँची उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह, आत्मविश्वास और तर्क प्रस्तुत करने की क्षमता की सराहना की। साथ ही उन्होंने संसदीय लोकतंत्र, स्वस्थ बहस, तार्किक विचारधारा और जिम्मेदार नेतृत्व के महत्व पर अपने बहुमूल्य विचार एवं अंतर्दृष्टि साझा की।

कॉलेज ऑफ लीगल स्टडीज के डीन डॉ. Shammi kesh roy ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया और अपने बहुमूल्य विचार एवं अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं व्यावहारिक गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

प्रतियोगिता की विशेषताएँ

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सत्तापक्ष (Ruling Party) और विपक्ष (Opposition Party) की भूमिका निभाते हुए विभिन्न समसामयिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

दोनों पक्षों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रतिभागियों ने तथ्यों, तर्कों, सरकारी नीतियों, राजनीतिक दृष्टिकोण और प्रभावशाली वक्तृत्व कला के माध्यम से अपने पक्ष को मजबूती से प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को वास्तविक संसदीय कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक मूल्यों और स्वस्थ राजनीतिक संवाद को समझने का अवसर प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *