रांची पुलिस के जन-शिकायत समाधान कार्यक्रम में 236 आवेदन प्राप्त, 184 का मौके पर निष्पादन

SHARE:

रांची, 28 अक्टूबर 2026। आम लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से बुधवार को रांची जिले के विभिन्न थानों एवं ओपी में जन-शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और शिकायतों के निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई की।

रांची पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न थानों एवं ओपी में कुल 236 शिकायतें और आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 184 मामलों का उसी दिन निष्पादन किया गया, जबकि शेष 42 मामले लंबित रहे। इन मामलों में गुणवत्तापूर्ण जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

10 मामलों में प्राथमिकी दर्ज, अनुसंधान शुरू

जन-शिकायत समाधान कार्यक्रम के दौरान जमीन विवाद, छेड़खानी, चोरी, मारपीट सहित अन्य संवेदनशील मामलों को गंभीरता से लिया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार विभिन्न थानों में कुल 10 प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनते हुए संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की। जिन शिकायतों का तत्काल निष्पादन संभव नहीं हो सका, उनकी जांच कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

जिले के विभिन्न थानों में हुई जनसुनवाई

कार्यक्रम के तहत सुखदेवनगर, बरियातू, सदर, डोरंडा, हिंदपीढ़ी, नगड़ी, लालपुर, पुंडाग, रातू, कांके, नामकुम, धुर्वा, जगन्नाथपुर, कोतवाली, महिला थाना, चान्हो, लोअर बाजार सहित जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न थानों और ओपी में जनसुनवाई की गई।

इसके अतिरिक्त मेसरा, तमाड़, ठाकुरगांव, तुपुदाना, अनगड़ा, ओरमांझी, सिल्ली, बेड़ो, पंडरा, लापुंग, अरगोड़ा, एयरपोर्ट, सिकिदरी, चुटिया, इटकी, बुढ़मू, खलारी, खरसीदाग, बुंडू, टाटीसिलवे, खेलगांव, पिठौरिया, नरकोपी, मुरी, मैक्लुस्कीगंज, दशमफॉल, सोनाहातू, विधानसभा और गोंदा थाना सहित अन्य स्थानों पर भी शिकायतें सुनी गईं।

कई थानों में दर्ज हुई प्राथमिकी

जारी विवरण के अनुसार, जनसुनवाई के दौरान सुखदेवनगर थाना में कांड संख्या 352/26, सदर थाना में कांड संख्या 489/26, डोरंडा थाना में कांड संख्या 246/26, लालपुर थाना में कांड संख्या 238/26 एवं 239/26 तथा धुर्वा थाना में कांड संख्या 283/26 दर्ज होने का उल्लेख किया गया है।

इसके अलावा तमाड़ थाना में कांड संख्या 69/26 एवं 70/26 और अरगोड़ा थाना में कांड संख्या 291/26 एवं 292/26 भी दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई है।

शिकायतों के समाधान पर पुलिस का जोर

रांची पुलिस का उद्देश्य जन-शिकायत समाधान कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधिकारियों के सामने रखने का अवसर देना है। इससे शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, मामलों की निगरानी और पुलिस-जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने में मदद मिलती है।

पुलिस ने शेष लंबित मामलों में गुणवत्तापूर्ण जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है।

The Ranchi News Scope | खबर ही खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *