महापर्व छठ को लेकर रांची नगर निगम अलर्ट, सभी छठ घाटों की सफाई एवं व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश नगर आयुक्त ने दिए निर्देश—छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं

SHARE:

राँची:-आगामी महापर्व छठ के मद्देनजर रांची नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न तालाबों एवं छठ घाटों की साफ-सफाई तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का कार्य कराया जा रहा है, ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी घाटों को व्यवस्थित कर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए तैयार किया जा सके।

इस संबंध में नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि महापर्व छठ के दौरान किसी भी घाट पर व्यवस्था से संबंधित किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी घाटों पर समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा घाटों के आसपास के क्षेत्रों में भी नियमित रूप से सफाई कराई जाए।

▶️ घाटों की सफाई एवं सुरक्षा के लिए विशेष निर्देश

नगर आयुक्त द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए हैं:

1. समुचित साफ-सफाई: सभी तालाबों एवं छठ घाटों की बेहतर तरीके से सफाई कराई जाए। घाटों के चारों ओर एवं आसपास के क्षेत्रों में निरंतर सफाई सुनिश्चित की जाए।
2. खतरनाक स्थलों की पहचान: जिन घाटों एवं तालाबों में पानी अधिक गहरा है, वहां लाल फीते से स्पष्ट निशान लगाया जाए तथा श्रद्धालुओं को सतर्क करने के लिए खतरे के निशान संबंधी साइनेज लगाए जाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को कम किया जा सके।
3. स्ट्रीट लाइट की मरम्मती: तालाबों एवं छठ घाटों के आसपास के क्षेत्रों में खराब स्ट्रीट लाइट की मरम्मती कराई जाए, ताकि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
4. निरंतर निगरानी एवं सफाई: सभी घाटों के आसपास नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखी जाए तथा संबंधित अधिकारी कार्यों की निगरानी करते हुए समय पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

रांची नगर निगम द्वारा महापर्व छठ को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। निगम प्रशासन का उद्देश्य है कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को घाटों पर स्वच्छ वातावरण, सुरक्षित आवागमन तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों।

नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समय पर पूर्ण कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को महापर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *