मारवाड़ी कॉलेज में छात्रहित की मांगों को लेकर आजसू प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य को सौंपा मांग-पत्र

SHARE:

रांची, 30 सितंबर 2026। अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मारवाड़ी कॉलेज, रांची के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार से मुलाकात कर छात्रहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य को मांग-पत्र सौंपते हुए कॉलेज की बुनियादी सुविधाओं में सुधार की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज परिसर एवं कक्षाओं में नियमित साफ-सफाई, समय पर परीक्षा परिणाम जारी करने, नियमित कक्षाओं के संचालन तथा कंप्यूटर लैब की सुविधाओं में सुधार की मांग प्रमुखता से रखी। इसके अलावा भवनों की आवश्यक मरम्मत और अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की भी मांग की गई।

छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कॉलेज परिसर में वाई-फाई सुविधा, वॉटर कूलर और वाटर फिल्टर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई। आजसू प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि डिजिटल शिक्षा के दौर में विद्यार्थियों के लिए इंटरनेट सुविधा महत्वपूर्ण है। साथ ही स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता भी कॉलेज में आवश्यक सुविधा है।

प्रतिनिधिमंडल ने छात्रहित से जुड़े इन मुद्दों पर शीघ्र पहल करने का आग्रह किया। वहीं, प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *