भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल में टोल टैक्स की वसूली निगम द्वारा जारी, अब तक लगभग आरएस1.50 लाख का संग्रहण

SHARE:

रांची:-भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल, खादगढ़ा में टोल टैक्स की वसूली का कार्य दिनांक 25 सितंबर 2026 से रांची नगर निगम द्वारा विभागीय स्तर पर किया जा रहा है। टोल टैक्स संग्रहण को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने के लिए 15 दिनों का रोस्टर तैयार किया गया है, जिसके तहत राजस्व निरीक्षक, सैनिटरी सुपरवाइजर एवं परिसंपत्ति अधीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा निर्धारित दर के अनुसार टोल टैक्स का संग्रहण प्रातः 04 बजे से रात्रि 10 बजे तक दो पालियों में किया जा रहा है। इस प्रेस विज्ञप्ति जारी किए जाने तक बस टर्मिनल परिसर से लगभग आरएस1.50 लाख टोल टैक्स की वसूली की जा चुकी है।

> बस टर्मिनल परिसर में निर्धारित टोल टैक्स की दर बसों के लिए आरएस150 तथा ऑटो के लिए आरएस20 (24 घंटे के लिए) निर्धारित है। निगम द्वारा यात्रियों एवं वाहन संचालकों से अपील की गई है कि निर्धारित दर के अनुसार ही टोल टैक्स का भुगतान करें तथा किसी भी प्रकार की अतिरिक्त अथवा अनधिकृत राशि की मांग किए जाने पर इसकी सूचना रांची नगर निगम को दें।

> बस टर्मिनल परिसर में यात्रियों एवं वाहन संचालकों को बेहतर एवं व्यवस्थित सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निगम द्वारा अतिक्रमण एवं अवैध वसूली पर निगरानी के लिए इनफोर्समेंट टीम की प्रतिनियुक्ति भी की गई है। टीम द्वारा परिसर में अनधिकृत कब्जे, अव्यवस्थित गतिविधियों एवं अवैध वसूली पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

रांची नगर निगम का उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल में व्यवस्थित संचालन, पारदर्शी राजस्व संग्रहण, यात्रियों की सुविधा तथा सुरक्षित एवं सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। नागरिकों से अपील है कि बस टर्मिनल की व्यवस्था बनाए रखने में निगम का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना निगम के संबंधित पदाधिकारियों को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *