रांची:-कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में गुरुवार को कॉमर्स फेस्ट ‘विज मेराकी-2026’ का आयोजन किया गया। फेस्ट का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक सह प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि वैश्वीकरण के इस दौर में प्रत्येक क्षेत्र में बदलाव आया है जिसमें व्यापार एवं वाणिज्य की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन बदलावों के प्रति बच्चों को जागरूक किया जाना, उनमें उद्यमिता की भावना विकसित करना तथा कौशल विकास के प्रति प्रोत्साहित करना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के मानकों के अनुरूप कौशल विकास की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह एक सार्थक प्रयास है। अंत: विद्यालयी इस फेस्ट में उद्यमिता, रचनात्मकता ,व्यापारिक सूझबूझ और सामूहिकता की भावना को प्रदर्शित किया गया ताकि बच्चे वाणिज्यिक गतिविधियों को व्यवहारिक रूप में समझ सके। फेस्ट में बच्चों ने शार्कटैंक की तर्ज पर पिचक्राफ्ट,द बीडर्स बाल, स्कैम हंट फिनवेस्टिगेटर्स तथा फ्यूचर फैशन पर आधारित कार्यक्रम इकोवॉगक जैसे व्यापारिक-वाणिज्यिक गतिविधियों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया। फेस्ट में झारखंड हाई कोर्ट की अधिवक्ता तानिया सिंह, चार्टर्ड अकाउंटेंट आयुषी अग्रवाल और कानूनी सलाहकार सह सोशल मीडिया रणनीतिकार शिवाली श्रीवास्तव कार्यक्रम में बतौर निर्णायक उपस्थित थीं। कार्यक्रमों का संयोजन शिक्षिका संगीता सिंह और रश्मि प्रसाद ने किया।






