राँची:-कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में शनिवार को रिटायरमेंट प्लानिंग पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन प्रो० (डॉ०) रमण बल्लभ ने शिक्षकों को सेवानिवृत्ति से पहले किए जाने वाले विवेकपूर्ण निवेश के संबंध में जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि समय और परिस्थितियां बदल रही है, खर्च भी बढ़ रहे हैं,ऐसे में सही जगह और सही समय पर निवेश करने पर भविष्य सुरक्षित रहेगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में आर्थिक सुरक्षा के लिए महिलाओं को विशेष रुप से निवेश के प्रति जागरूक होना जरूरी है और महिलाएं अब तेजी से जागरूक हो रही हैं। मौके पर विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने कहा कि सुखद और सुविधापूर्ण भविष्य के लिए शुरुआती दौर से ही बचत की आदत डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटी- छोटी बचतें ,जानकारियां और जागरूकता भविष्य में आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करती हैं। कार्यशाला में काफी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए।






