देवघर: सावन के दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को हथियार का भय दिखाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के खिलाफ देवघर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा उसके पास से एक देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक को 23 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनपुर थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी पिस्टल का भय दिखाकर वाहनों को रोककर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया।
एसआईटी ने छापेमारी कर विष्णु यादव (25 वर्ष), पिता कालेश्वर यादव, निवासी झाझा, थाना चान्दन, जिला बांका (बिहार) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा रिखिया थाना क्षेत्र से लूटा गया विवो मोबाइल फोन बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
बरामद सामान
- एक देशी कट्टा
- एक जिंदा कारतूस
- एक लूटा हुआ विवो मोबाइल फोन
गिरफ्तार आरोपी
- विष्णु यादव (25 वर्ष), निवासी झाझा, थाना चान्दन, जिला बांका (बिहार)
दर्ज मामला
आरोपी के विरुद्ध रिखिया थाना कांड संख्या 97/2026 (दिनांक 23 जुलाई 2026) के तहत धारा 309(4), भारतीय न्याय संहिता (BNS)-2023 के अंतर्गत मामला दर्ज है।
यह कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) कुलदीप कुमार के नेतृत्व में मोहनपुर थाना पुलिस और एसआईटी की संयुक्त टीम द्वारा की गई।







