रांची पुलिस के जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में 145 आवेदन प्राप्त, 58 मामलों का मौके पर निष्पादन

SHARE:

रांची, 23 जुलाई: रांची जिले के सभी थाना एवं ओपी में गुरुवार को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामान्यतः यह कार्यक्रम प्रत्येक बुधवार को आयोजित होता है, लेकिन इस सप्ताह विशेष कारणों से इसे गुरुवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शेड्यूल पहले ही जारी कर विभिन्न माध्यमों से प्रचारित किया गया था, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान वरीय पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस उपाधीक्षकों ने निर्धारित थानों में उपस्थित होकर आम नागरिकों की शिकायतें सुनीं। वहीं सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई की।

 


रांची पुलिस के अनुसार, जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी में कुल 145 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 58 मामलों का त्वरित निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया। वहीं कई संवेदनशील मामलों में वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर संबंधित थानों में 7 प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शेष मामलों की गुणवत्तापूर्ण जांच जारी है।

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करना तथा न्याय सुलभ कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *