नगड़ी में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास, स्कूल के लिए अतिरिक्त क्लासरूम का दिलाया भरोसा

SHARE:

रांची: कांके प्रखंड अंतर्गत ग्राम नगड़ी में पुनई टोप्पो के घर से लेकर नवीन कच्छप के घर के पास तक बनने वाली पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत फीता काटकर शिलान्यास किया गया।

बताया गया कि सड़क निर्माण के बाद नगड़ी के सरकारी विद्यालय में पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों सहित स्थानीय ग्रामीणों को जर्जर सड़क से आवागमन की परेशानी से राहत मिलेगी। इस अवसर पर कहा गया कि क्षेत्र के सभी गांवों और वार्डों में जर्जर सड़कों समेत अन्य आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का निरंतर प्रयास किया जाएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम के बाद सरकारी विद्यालय का भी भ्रमण किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने एक अतिरिक्त क्लासरूम की आवश्यकता से अवगत कराया। इस पर आश्वासन दिया गया कि विद्यालय की मांग को संबंधित विभाग के समक्ष जल्द उठाकर अतिरिक्त कक्ष निर्माण की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी।

कार्यक्रम में कांके सरना समिति के अध्यक्ष रंजीत टोप्पो, यूथ कांग्रेस नेता जमील अख्तर, समाजसेवी हरिनाथ साहू, समाजसेवी अशोक महतो, निलेश मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

“मेरा लक्ष्य – सेवा ही संकल्प है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *