राँची:- कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड की सुकन्या बिस्वई,अनामिका सिंह , झील सुहाना और गरिमा सिन्हा को नीट- 2026 की परीक्षा में सफलता मिली है। विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने सभी छात्राओं को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। मौके पर उन्होंने कहा कि यह सफलता बच्चों के कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों की सतत प्रेरणा का परिणाम है।






