छठ महापर्व को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, SSP समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख घाटों का किया निरीक्षण

SHARE:

व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा आपातकालीन स्थिति में बचाव कार्यों की तैयारियों की समीक्षा की गई।

इसके अलावा भीड़ नियंत्रण, पुलिस बल की तैनाती, श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए रूट निर्धारण, यातायात व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारियों को घाटों के आसपास नशेबाजी और अड्डेबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, पूजा समितियों एवं गणमान्य लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वहीं, जतरा ग्राउंड के समीप आयोजित होने वाले आदिवासी समाज के पड़हा जतरा जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए भी पुलिस अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए। जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था और यातायात सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

रांची पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगामी छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *