मेसरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के दो मामलों में पांच आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

मेसरा (रांची)। सदर (मेसरा) थाना पुलिस ने चोरी से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद 8 नवंबर 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सदर (मेसरा) थाना कांड संख्या 480/2026, दिनांक 22 अक्टूबर 2026, धारा 305/331(4) बीएनएस के मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त रंजीत कुमार बेदिया (24 वर्ष), पिता मनु राम बेदिया, निवासी मनसाबेड़ा, थाना सिकिदिरी, जिला रांची, वर्तमान पता रूदिया कॉलोनी तथा सन्नी करमाली (19 वर्ष), पिता चंदन करमाली, निवासी रूदिया, थाना मेसरा ओपी, जिला रांची को गिरफ्तार किया गया।

वहीं, दूसरे मामले में सदर (मेसरा) थाना कांड संख्या 485/2026, दिनांक 24 अक्टूबर 2026, धारा 305/331(4)/3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए अप्राथमिकी अभियुक्त करन कुमार वर्मा (28 वर्ष), पिता रवींद्र कुमार वर्मा, रोहन मेवा उर्फ अनना (20 वर्ष), पिता प्रकाश मेवा, दोनों निवासी रूदिया तथा जोय तिर्की (19 वर्ष), पिता माईकल तिर्की, निवासी कल्याणी बस्ती, थाना मेसरा ओपी, जिला रांची को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने दोनों कांडों में गिरफ्तार सभी पांच आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 8 नवंबर 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

मेसरा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस की सक्रियता सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *