राँची:- श्री श्री महावीर मंदिर दुर्गा पूजा समिति डैम साइड में सप्तमी के पूजा का उद्घाटन किया गया। पूजा के उद्घाटन में खिजरी विधायक राजेश कच्छप, हटिया डीएसपी नीरज कुमार समेत कई समाज सेवी शामिल हुए। समिति के सदस्यों के द्वारा राजेश कच्छप और डीएसपी नीरज कुमार को चुनरी पहना कर स्वागत किया गया।
पूजा का नेतृत्व अध्यक्ष अमन सिंह चौहान और कोशा अध्यक्ष मनीष कुमार के द्वारा किया गया है। मनीष कुमार ने बताया कि 7 लाख की लागत से पूजा का आयोजन किया गया है। पूजा पंडाल और माता की प्रतिमा बंगाल से आए हुए कलाकारों के द्वारा बनाया गया है।
खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि मा दुर्गा झारखंड और पूरे देश में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। सभी लोगों के जीवन में खुशहाली आए। दुर्गा पूजा अन्याय के ऊपर न्याय की जीत का प्रतीक है।
प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पूजा पंडाल में जवानों की तैनाती की गई है। साथ की पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा ने निगरानी रखी जा रही हैं। समिति के द्वारा पूजा पंडाल में अष्टमी और नवमी को महाभोग का आयोजन किया जाएगा।
साल 1978 से डैम साइड के महावीर मंदिर में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है।





