अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमति प्रीति सिंह जी को मिला झारखंड Iconic Award

SHARE:

राँची:-महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए CCL की अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमति प्रीति सिंह जी को झारखंड Iconic Award से सम्मानित किया गया। यह सम्मान महाबली एंटरटेनमेंट एवं ईस्ट जोन टैलेंट शो के आयोजक और निर्देशक ने प्रदान किया ।

समाज में उत्कृष्ट कार्य के लिए कुल पांच विशिष्ट व्यक्तियों एवं संस्थाओं को यह सम्मान दिया गया। अर्पिता महिला मंडल को शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं जरूरतमंदों के सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।

मंडल द्वारा जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग, स्कूल जाने वाली बालिकाओं एवं दैनिक मजदूरी करने वाली महिलाओं को साइकिल, मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट, गर्मी में कूलर तथा छोटे विक्रेताओं को ठेले उपलब्ध कराए गए हैं। महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण एवं प्रमाण-पत्र के बाद सिलाई मशीनें तथा मासिक धर्म स्वच्छता के लिए वेंडिंग मशीनें भी उपलब्ध कराई गई हैं।

अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह ने कहा कि यह सम्मान मंडल की पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों की पहचान है और महिला एवं जरूरतमंद वर्गों के सशक्तिकरण के लिए सेवा कार्य आगे भी जारी रहेंगे।
इस अवसर पर उपाध्यक्षा श्रीमती रीता मिश्रा, श्रीमती इंदु मिश्रा, श्रीमती रीता तिवारी सहित अर्पिता महिला मंडल की सदस्य उपस्थित रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *