रांची, 04 अक्टूबर 2026: The Blackboard द्वारा विद्यार्थियों की आगामी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी, समय प्रबंधन एवं परीक्षा-प्रदर्शन को मजबूत करने के उद्देश्य से Test Series 2026-27 का आयोजन किया गया।
यह टेस्ट रविवार, 04 अक्टूबर 2026 को निम्नलिखित दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 1100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया:
परीक्षा केंद्र 1:
दूसरी मंज़िल, TVS शोरूम के ऊपर, डंगराटोली चौक, पुरुलिया रोड, रांची।
परीक्षा केंद्र 2:
Audi शोरूम के सामने, पुराना सूर्या क्लिनिक बिल्डिंग, लेन-2, कुम्हार टोली, पुरुलिया रोड, रांची।
Test Series के माध्यम से विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षा जैसी परिस्थितियों में अपनी तैयारी को परखने, अपनी कमजोरियों को पहचानने तथा समयबद्ध तरीके से प्रश्नों को हल करने का अवसर प्रदान किया गया।
The Blackboard की ओर से बताया गया कि इस Test Series का उद्देश्य विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास के साथ-साथ प्रतियोगी एवं बोर्ड परीक्षाओं के लिए मानसिक रूप से तैयार करना है। संस्थान विद्यार्थियों के बेहतर परिणाम और समग्र शैक्षणिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
The Blackboard विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित अभ्यास एवं परीक्षा-केंद्रित मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।





