राँची में विकास कार्यों और भूमि उपलब्धता की उपायुक्त ने की समीक्षा

SHARE:

राँची, 3 अक्टूबर 2026: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित एनआईसी सभागार में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों, केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं की प्रगति तथा प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं और भवनों के लिए भूमि की उपलब्धता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में नियमित रूप से बैठकर आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनका शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

भूमि संबंधी मामलों में पारदर्शिता और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए उपायुक्त ने कहा कि विकास कार्यों एवं सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में जन-केंद्रित प्रशासन को मजबूत करने तथा प्रखंड एवं अंचल स्तर पर जनता से सीधे संवाद के माध्यम से समस्याओं के समाधान पर भी जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *