कैंब्रियन पब्लिक स्कूल,कांके रोड में मनाया गया करमा ,करमा प्रकृति और संस्कृति के समन्वय का संवाहक पर्व : परमजीत कौर

SHARE:

रांची :- कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में सोमवार को करमा पर्व मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्थानीय संस्कृति, परंपरा और लोकाचार पर आधारित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों ने करम पर्व की शुरुआत की कहानी और प्रकृति से जुड़ाव के महत्व पर प्रकाश डाला एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। मौके पर विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने कहा कि करमा प्रकृति और संस्कृति के समन्वय और परंपराओं के संवहन का पर्व है। यह आपसी प्रेम, सौहार्द और सहयोग ही नहीं बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था और सम्मान का भी पर्व है। उन्होंने कहा कि करमा का पर्व प्राकृतिक विरासत के संरक्षण और सामुदायिक एकता को अक्षुण्ण रखने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में काफी संख्या में विद्यार्थी एवं शिक्षक शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *