हरमू के जतरा मैदान के पास ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

SHARE:

रांची, 19 सितंबर 2026: अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू स्थित जतरा मैदान के पास मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की कथित खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, अरगोड़ा थाना के प्रभारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक, हटिया, रांची के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। कार्रवाई के दौरान सुशांत कुमार कर्ण (करीब 30 वर्ष) को ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी रोड नंबर 7, गंगा नगर, सुखदेवनगर थाना क्षेत्र, रांची का रहने वाला बताया गया है।

बरामदगी

पुलिस ने आरोपी के पास से कथित तौर पर:

* ब्राउन शुगर की 6 पुड़िया — कुल 1.79 ग्राम
* रेडमी कंपनी का एक मोबाइल फोन
* ₹1,000 नकद

बरामद किया है।

मामले में अरगोड़ा थाना कांड संख्या 252/26, दिनांक 19 सितंबर 2026, धारा 22(ए)/22(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

छापेमारी टीम

कार्रवाई में डीएसपी हटिया नीरज कुमार, अरगोड़ा थाना प्रभारी सतीश कुमार गोराई, पु०अ०नि० शुभम कुमार सिंह, नितेश टोपनो, पिंटु कुमार, स्वरूप भंडारी तथा सशस्त्र बल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *