सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशकर्म में पहुंचे CM हेमंत सोरेन, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

SHARE:

गिरिडीह, 17 सितंबर 2026। झारखंड के दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशकर्म कार्यक्रम में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हरसिंहरायडीह पहुंचे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंत्री, सांसद, विधायक, अधिकारी और आम लोग शामिल हुए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन बेहद दुखद है और यह राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि मंत्री के रूप में सुदिव्य कुमार सोनू की सक्रियता और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण उल्लेखनीय रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे आज भले ही लोगों के बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृतियां और उनका व्यक्तित्व लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। 

मुख्यमंत्री ने दिवंगत नेता की पत्नी, पुत्र और पुत्री से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही।

कल्पना सोरेन ने भी दी श्रद्धांजलि

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने भी सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। 

द्वादशकर्म कार्यक्रम में राज्य सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक, वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं समर्थक शामिल हुए। सभी ने दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

सुदिव्य कुमार सोनू को भावभीनी श्रद्धांजलि। सादर नमन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *