देवघर, 09 सितंबर 2026। देवघर पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहनपुर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जमुनियाँ जंगल के पास यात्री शेड में छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त 7 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से करीब 17.05 ग्राम ब्राउन शुगर तथा ₹1,04,990 नकद बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
- हरि मंडल उर्फ हरिहर मंडल (50), घुठियाबड़ा असहना
- गौतम झा (24), चकरमा
- राहुल कुमार (22), हिण्डोलावरण
- दीपु यादव (21), हिण्डोलावरण
- लखन मराण्डी (25), घुठियाबड़ा असहना
- रंधीर यादव (30), चौपा
- विकास कुमार (21), ढ़ाबी
सभी आरोपी थाना मोहनपुर, जिला देवघर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
बरामदगी
- 17.05 ग्राम ब्राउन शुगर
- ₹1,04,990 नकद
पुलिस के अनुसार, मामले में आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। छापेमारी अभियान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, देवघर कुलदीप कुमार के नेतृत्व में किया गया।
छापामारी दल
- कुलदीप कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, देवघर
- पु०अ०नि० संदीप कृष्णा, थाना प्रभारी मोहनपुर
- स०अ०नि० राकेश कुमार रंज
- आ0-874 राम कुमार साह
- आ0-173 लक्ष्मण गोप
- मोहनपुर थाना के रिजर्व गार्ड एवं चौकीदार
देवघर पुलिस की इस कार्रवाई को नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।





