सदर अस्पताल राँची परिसर से मोबाइल चोरी करते एक आरोपी गिरफ्तार, 4 चोरी के मोबाइल बरामद

SHARE:

राँची, 09 सितंबर 2026। सदर अस्पताल राँची एवं उसके आसपास लगातार हो रही मोबाइल चोरी की घटनाओं को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा था। इसके तहत सदर अस्पताल के आसपास प्रतिनियुक्त टाइगर मोबाइल, पीसीआर एवं माइक टीम को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया था।

इसी क्रम में 09 सितंबर 2026 को सूचना मिली कि सदर अस्पताल परिसर में एक व्यक्ति को मोबाइल चोरी करते हुए पकड़ा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

इस संबंध में वादी बिक्रम नायक (29 वर्ष), निवासी पिठोरिया, राँची के आवेदन पर प्राथमिकी अभियुक्त राशिद जमील उर्फ राशिद खान के विरुद्ध लोअर बाजार थाना कांड संख्या-155/2026, दिनांक 09.09.2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी के कुल 04 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त:
राशिद जमील उर्फ राशिद खान, उम्र 41 वर्ष, पिता- स्व. मुस्तफा जमील, स्थायी पता- भीठा बस्ती, थाना गोन्दा, जिला राँची; वर्तमान पता- पत्थलकुदवा इस्लाम नगर, थाना लोअर बाजार, जिला राँची।

बरामदगी:

  • चोरी के कुल 04 मोबाइल फोन

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी:

  1. पु०नि० सह थाना प्रभारी, लव कुमार सिंह
  2. पु०अ०नि० संतोष कुमार रजक
  3. पु०अ०नि० सुधीर बाड़ा
  4. स०अ०नि० मो० मुख्तार
  5. थाना सशस्त्र बल

पुलिस की इस कार्रवाई से सदर अस्पताल परिसर एवं आसपास मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *