छात्रों के शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक कार्यक्रम में व्यवधान एवं पुलिस लाठीचार्ज की घटना दुर्भाग्यपूर्ण : ओम वर्मा

SHARE:

राँची:-अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के द्वारा झारखंड के सभी जिलों में छात्रों की ओर से आयोजित शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान उत्पन्न घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।
ओम वर्मा ने कहा कि JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के बैनर तले छात्र अपनी मांगों को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सरकार के समक्ष रखने के लिए पुतला दहन कार्यक्रम कर रहे थे। ऐसे कार्यक्रम में कथित रूप से JMM कार्यकर्ताओं द्वारा हस्तक्षेप करते हुए पुतला छीनने/लूटने तथा कार्यक्रम को बाधित करने का प्रयास किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि छात्रों के शांतिपूर्ण कार्यक्रम में किसी भी राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं द्वारा हस्तक्षेप करने के बजाय छात्रों की समस्याओं को समझने और सरकार तक उनकी आवाज पहुंचाने का प्रयास किया जाना चाहिए। लोकतंत्र में विरोध और असहमति का अधिकार सभी को है, लेकिन शांतिपूर्ण कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करना स्वीकार्य नहीं है।
ओम वर्मा ने पुलिस द्वारा छात्रों पर किए गए कथित लाठीचार्ज की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यदि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को रख रहे थे तो उनके साथ बल प्रयोग करने के बजाय प्रशासन को संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए था।
उन्होंने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और यदि किसी स्तर पर छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ है तो जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए।
ओम वर्मा ने कहा कि अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों और उनके न्यायसंगत मुद्दों के साथ मजबूती से खड़ा है। JPSC एवं JSSC से संबंधित छात्रों की समस्याओं का समाधान बातचीत और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाना चाहिए, न कि छात्रों की आवाज को दबाकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *