उपायुक्त के आवासीय कार्यालय में ध्वजारोहण

SHARE:

रांची में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजन्त्री ने अपने आवासीय कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

समारोह में उप विकास आयुक्त श्री संजय भगत, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री आस्था शरण, अपर समाहर्त्ता श्री रामनारायण सिंह, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्रीमती मोनी कुमारी, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री धनंजय, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अखिलेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती उर्वशी पांडे, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री के.के. राजहंस, परियोजना निदेशक ITDA श्रीमती मनीषा तिर्की, जिला नजारत उप समाहर्ता-सह-ओएसडी डॉ. सुदेश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री रामगोपाल पांडेय, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विवेक कुमार सुमन, उप निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री रविशंकर मिश्रा, अंचल अधिकारी रांची (शहरी) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजन्त्री ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *