झारखंड पुलिस के 09 पदाधिकारी/कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस पदक

SHARE:

रांची। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा झारखंड पुलिस के 09 पदाधिकारी एवं कर्मियों को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें 01 राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक तथा 08 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं।

 

झारखंड पुलिस द्वारा उग्रवादी संगठनों, संगठित आपराधिक गिरोहों एवं अन्य अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के इन सराहनीय कार्यों को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यह सम्मान प्रदान किया गया है।

राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक:
• श्री शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, भा.पु.से., प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, बोकारो।

सराहनीय सेवा पदक:
• स.अ.नि. पंकज कुमार राय
• हवलदार-560 पूर्ण बहादुर सिंह
• हवलदार-125 जितेन्द्र कुमार सिंह
• हवलदार-12 योगेन्द्र कुमार दास
• हवलदार-31 नंद किशोर महतो
• चालक हवलदार-178 औरंगजेब खाँ
• चालक हवलदार-174 संजय कुमार सिंह
• महिला आरक्षी-419 अनिता तिर्की

झारखंड पुलिस मुख्यालय के मीडिया सेल द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इन सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *