पिठौरिया में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 380 ग्राम गांजा बरामद; एक गिरफ्तार

SHARE:

रांची। पिठौरिया थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर करीब 380 ग्राम गांजा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे व्यक्ति के घर से भी गांजा बरामद हुआ है।

वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को सूचना मिली थी कि पिठौरिया थाना क्षेत्र के कुम्हरिया इलाके में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए ग्रामीण एसपी के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-द्वितीय अजय आर्यन के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी के दौरान कुम्हरिया निवासी भादो मुंडा (33 वर्ष) के घर से 26 पुड़िया में करीब 80 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने भादो मुंडा को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद पुलिस टीम ने पिठौरिया बाजारटांड़ निवासी प्रदीप भगत के घर पर भी छापेमारी की, जहां से करीब 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जब्त गांजा:

  • भादो मुंडा के घर से — करीब 80 ग्राम, 26 पुड़िया
  • प्रदीप भगत के घर से — करीब 300 ग्राम
  • कुल — करीब 380 ग्राम गांजा

छापेमारी दल में डीएसपी मुख्यालय-द्वितीय अजय आर्यन, पुलिस निरीक्षक असीत कुमार मोदी, पिठौरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *