प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन का हुआ प्रसारण, युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प
रांची। वाईबीएन विश्वविद्यालय, रांची की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा MY Bharat, Ranchi के सहयोग से “GEN-Z Against Addiction: नशा मुक्त भारत–विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय संबोधन का सीधा प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) किया गया। प्रधानमंत्री ने अपने प्रेरणादायी संदेश में युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित एवं जिम्मेदार जीवन अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा नशामुक्त होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएगा। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री के संदेश को गंभीरता से सुना तथा उसे अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वाईबीएन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री रामजी यादव, MY Bharat, Ranchi की निदेशक श्रीमती ललिता कुमारी, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) एस. पोद्दार, सीएमडी डॉ. अंकिता यादव,MY Bharat, Ranchi की उपनिदेशक श्रीमती श्वेता सिंह, एनएसएस समन्वयक डॉ. कौशल किशोर तथा डॉ. गौरव मित्तल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में श्री रामजी यादव ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर शिक्षा, संस्कार और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
श्रीमती ललिता कुमारी ने कहा कि MY Bharat युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच है और नशामुक्त भारत अभियान में युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
प्रो. (डॉ.) एस. पोद्दार ने कहा कि नशा व्यक्ति के व्यक्तित्व, परिवार और समाज तीनों को प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनने का आग्रह किया।
डॉ. अंकिता यादव ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है। युवाओं को सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक होकर विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने “नशा मुक्त भारत–विकसित भारत” का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।






