द राँची न्यूज़ स्कोप की बढ़ती लोकप्रियता की SSP ने की सराहना

SHARE:

रांची। द राँची न्यूज़ स्कोप पत्रिका के संपादक आकाश रंजन ने रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें पत्रिका की नवीनतम प्रति भेंट की।

पत्रिका का अवलोकन करने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने कहा कि द राँची न्यूज़ स्कोप अपने निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़े समाचारों के कारण लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। उन्होंने कहा कि पत्रिका की सामग्री पाठकों को पसंद आ रही है और यह समाज के विभिन्न वर्गों तक उपयोगी एवं विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का सराहनीय कार्य कर रही है।


रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को पत्रिका की प्रति भेंट करते ‘द राँची न्यूज़ स्कोप’ के संपादक आकाश रंजन।

उन्होंने द राँची न्यूज़ स्कोप की पूरी टीम एवं संपादक आकाश रंजन को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पत्रिका भविष्य में भी इसी निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ती रहे तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान कायम करे।

इस अवसर पर संपादक आकाश रंजन ने वरीय पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि द राँची न्यूज़ स्कोप का उद्देश्य समाज और प्रशासन के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करना तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से पाठकों तक पहुँचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *