कैंब्रियन कांके रोड के विद्यार्थियों ने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का भ्रमण किया

SHARE:

अनुभवात्मक शिक्षा कौशल बोध का आधार : परमजीत कौर

कैंब्रियन पब्लिक स्कूल,कांके रोड के विद्यार्थियों के लिए अनुभवात्मक अधिगम (एक्सपीरियंशियल लर्निंग) पर आधारित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस क्रम में कक्षा नवीं के विद्यार्थियों ने कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का भ्रमण किया एवं कृषि तथा पशुपालन से जुड़ी तमाम जानकारियां हासिल की। भ्रमण के दौरान बच्चों ने फसल लगाने के लिए मिट्टी की तैयारी,बीजों का चयन, लगाने की विधि, पौधों की देखभाल , उर्वरकों के संतुलित प्रयोग तथा कीट एवं रोग प्रबंधन के विषय में जानकारियां हासिल की। एक अन्य कार्यक्रम में चौथी, पांचवी और छठी कक्षा के विद्यार्थियों को थॉमस केल द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मोआना’ थिएटर में ले जाकर दिखाया गया। मौके पर विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने कहा कि अनुभवात्मक अधिगम वर्तमान शिक्षा प्रणाली का अभिन्न हिस्सा है। यह शिक्षण प्रणाली बच्चों को वास्तविकता से जोड़ता है एवं विषय की गहरी समझ विकसित करता है। उन्होंने कहा कि क्लासरूम टीचिंग के अलावे जब बच्चे किसी कार्य में सक्रिय रूप से शामिल होते हैं तो विषय के प्रति उनकी दिलचस्पी बढ़ जाती है ।यह नए अनुसंधानों का मार्ग प्रशस्त करता है और इससे बच्चों में कौशल बोध विकसित होता है जो वर्तमान शिक्षा पद्धति का केंद्रीय लक्ष्य है।।कार्यक्रम में काफी संख्या में बच्चे एवं शिक्षक शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *