कांके में फायरिंग व जमीन विवाद मामले का मुख्य आरोपी पश्चिम बंगाल के रिजॉर्ट से गिरफ्तार

SHARE:

रांची: कांके थाना कांड संख्या 142/2026 (दिनांक 19 जुलाई 2026) में जमीन कब्जाने, मारपीट, जान से मारने की धमकी, फायरिंग कर दहशत फैलाने तथा पिस्तौल के कुंदे से हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी टीम ने तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी महताब आलम उर्फ पप्पु (पिता- रफीक अंसारी, निवासी- सुकुरहुटू, कांके, रांची) को पश्चिम बंगाल के दीघा स्थित मांदरमोनी कोस्टल थाना क्षेत्र के एक रिजॉर्ट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटना के बाद वहां छिपकर रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता सेराज अंसारी ने आरोप लगाया था कि जमीन विवाद को लेकर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी, पिस्तौल से गोली चलाकर डराने का प्रयास किया तथा पिस्तौल के कुंदे से हमला कर घायल कर दिया।

प्राथमिकी में नामजद आरोपी

  • महताब आलम उर्फ पप्पु
  • रफीक अंसारी
  • सजीला खातून
  • अफताब उर्फ बतरू

गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास

  • कांके थाना कांड संख्या 114/2024 (दिनांक 26.04.2025) – विभिन्न बीएनएस धाराओं के तहत मामला दर्ज।
  • कांके थाना कांड संख्या 164/2022 (दिनांक 18.06.2022) – मारपीट, चोरी, नुकसान पहुंचाने, अतिक्रमण एवं धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज।

छापामारी दल

  • पु.अ.नि. प्रवीण रजक
  • पु.अ.नि. राज कुमार तिग्गा
  • स.अ.नि. देवेंद्र राम
  • कांके थाना सशस्त्र बल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *